Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन शुक्रवार को कोठी रोड़ स्थित प्रेस क्लब भवन में श्री महाकाल लोक के निर्माण और लोकार्पण समारोह की सफलता पर कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ महिला चिकित्सक, समाजसेवी डॉ. सतिंदर कौर सलुजा मौजूद थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पं. विजयशंकर मेहता ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशाल हाड़ा द्वारा अतिथियों को कलम भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विशाल हाड़ा ने इस अवसर पर कहा कि हमारे शहर उज्जैन को मध्यप्रदेश शासन द्वारा अद्भुत और अकल्पिनीय सौगात श्री महाकाल लोक के रूप में दी गई है। इसके निर्माण और लोकार्पण में जो विशिष्ट प्रयास कलेक्टर सिंह और एसपी श्री शुक्ल के द्वारा किये गये हैं, इसके अंतर्गत आज प्रेस क्लब के द्वारा उनका सम्मान किया जा रहा है। लोकार्पण के पश्चात काफी संख्या में देश के कोने- कोने से दर्शनार्थी श्री महाकाल लोक देखने के लिए आ रहें हैं। वे उज्जैन में अधिक से अधिक समय बिता रहें हैं। इससे निश्चित रूप से उज्जैन शहर का विकास हो रहा है। श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में रोजगार और व्यापार की अधिक संभावनाएं हो गयी है। आने वाले समय में कई उद्योग यहाँ प्रारंभ होंगे। पं. विजयशंकर मेहता ने इस अवसर पर कहा कि भगवान महाकाल की नगरी के कण कण में महाकाल बसते हैं। कलेक्टर और एसपी की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। श्री महाकाल लोक के निर्माण में प्रशासनिक अधिकारियों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद यहाँ काफी संख्या में श्रृद्धालु आ रहें हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पूरे ब्रम्हाण्ड में जो कुछ भी होता है, वह भगवान महाकालेश्वर की इच्छा से ही होता है। उनकी इच्छा से ही श्री महाकाल लोक का निर्माण साकार हुआ। इसके लिए उन्होंने हमें निमित्त बनाया यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है। श्री महाकाल लोक के निर्माण के दौरान कई चुनौतियाँ समय समय पर आयी, इन सभी को पार कर करके श्री महाकाल लोक का निर्माण संभव हो सका। इसके लिए समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम बधाई की पात्र है। श्री महाकाल लोक के पूरे प्रोजेक्ट के लिए पुलिस विभाग द्वारा संपूर्ण रचनात्मकता और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ कार्य किया गया। इसके लिए पुलिस अधीक्षक शुक्ल बधाई के पात्र हैं। बहुत सी एजेंसियाँ इस कार्य में निरंतर लगी थीं। कलेक्टर सिंह ने कहा कि रुद्र सागर में सीवर का पानी बिलकुल भी नहीं मिलेगा इस हेतु प्रशासन की और से पूरी व्यवस्था की जा रही है। श्री महाकाल लोक के द्वितीय चरण के अंतर्गत निर्माण कार्य किये जा रहें है। अभी हमारे सामने बहुत सी चुनौतियाँ हैं। श्री महाकाल लोक प्रोजेक्ट में मीडिया की जो भूमिका रही हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। मीडिया की और से हमें समय-समय पर काफी सहयोग प्राप्त हुआ। द्वितीय चरण के काम भी शीघ्र ही पूरे होंगे। हमारा प्रयास

था कि श्रृद्धालु उज्जैन में अधिक से अधिक समय बिताएं ताकि यहाँ पर्यटन और रोजगार का विकास हो सके। इस प्रयास में हम सफल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सत्येंन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि उन्हें उज्जैन में पदस्थ हुए 2 वर्ष हो चुके हैं। श्री महाकाल लोक के निर्माण के दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह की लगन, धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ता को उन्होंने काफी नजदीक से देखा है। मीडिया से हर परिस्थिति में पुलिस विभाग को आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ है। शुक्ल ने सम्मान कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इसके पश्चात प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा अतिथियों का शॉल, श्रीफल और स्मृतिचिन्ह भेंट कर विशिष्ट अभिनंदन किया गया।