कपिल पवार रिपोर्टर

आज दिनांक को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कि प्रखंड स्तरीय बैठक आमला के संघ कार्यालय में संपन्न हुई
बैठक आरंभ करने से पूर्व विभाग मंत्री प्रीति वर्धन चतुर्वेदी एवं विभाग सह मंत्री महेंद्र साहू द्वारा मां भारती एवं भगवान श्री राम के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री प्रीति वर्धन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रांत के दिशा निर्देश अनुसार हित चिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें परिषद द्वारा चलाए जा रहे हितचिंतक कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को संपूर्ण जानकारी दी गई बजरंगीओं को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि हितचिंतक अभियान 6 नवंबर से 20 नवंबर तक में हर खंड इकाई में जाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा
बैठक में आमला प्रखंड के प्रखंड मंत्री कपिल पवार एवं प्रखंड संयोजक भानु सिसोदिया द्वारा आमला प्रखंड में 3000 हित चिंतकों को जोड़ने का लक्ष्य लिया गया
बैठक में संघ परिवार के रोमी बिलगैया, विहिप जिला सह मंत्री चेतन गुप्ता , लल्लन यादव, हेमंत राठोर, मंगल मौर्य, कमलेश मतलाने, सहित बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बजरंगी उपस्थित रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है