Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा ने शुक्रवार को शाम में सरस्वती शिशु मंदिर कल्याण गंज विद्यालय में 21 हजार दीप जलाकर शहीदों को किया याद इस दौरान अभाविप के नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि हमारे देश की रक्षा करते हुए देश के वीर जवान अपना सर्वस्व निछावर कर देते हैं माँ भारती की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होते हैं अभाविप ऐसे वीर शहीद जवानों को नमन करती है एवं एवं अभाविप ने संकल्प लेते हुए कहा कि आप भी इस दिवाली पर एक दीप अपने देश के शहीद हुवे जवानों के लिए अवश्य जलाएं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत सह मंत्री शुभम पटेल ने कहा कि जहां एक ओर पूरा देश अपने अपने घरो में दीपावली पर्व मना रहा हैं वही अभाविप देश के वीर शहीद जवानों को याद कर रही है एवं अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा 21 हजार दीपों से भारत द्वार एवं कर्तव्य पथ की 80 फीट लम्बी एवं 40 फीट चौडी आकृति बनाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की यहां आकृति को बनाने में लगभग 7 घंटे लगे आकृति में लगने वाली सामग्री जैसे दीप,तेल ,बत्ती, माचिस, मोमबत्ती अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर संग्रहित की गई अभाविप प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम को दीपावली से पूर्व आयोजित करती है इस वर्ष भी एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों को नमन किया। जिला संयोजक जयांशु प्रजापति ने विद्यार्थी परिषद का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि हम विचार को लेकर कार्य करने वाले छात्र संगठन है जो अपने 75वे वर्ष में प्रवेश कर रहे है।यह भव्य आकृति अंकुर व्यास एवं प्रान्त कलामंच सह प्रमुख श्रद्धा भामोरे द्वारा बनाई गई एवं कलाकारों को शॉल, श्रीफल एवं स्वामी विवेकानंद जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया भारत द्वारा एवं कर्तव्य पथ की आकृति आकर्षण का केंद्र बनी जिसे देखने के लिए शहर वासी बड़ी संख्या में पहुंचे इस दौरान शुभम निकुम शुभम वसले लुभित यादव सूरज चौहान आयुष चौरे अजय बंजारे विलास आव्हाड विश्वास त्रिपाठी आकाश गंगराड़े लवेश काले सार्थक सेन विजित वर्मा विशाल सूर्यवंशी संस्कार मीना नमन कटोरे प्रज्ञा कानूगो यशिका परिहार दीपशिखा बिवाल पल्लवी पटेल खुशी तंवर उमंग पालीवाल मोक्षित चोरे कनक शिवदे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।