जिला ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन






कट्ठीवाड़ा- ग्राम पंचायत रोडधू में ग्राम रोडधु , सुमनियावट के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया गया , व वन अधिकार पट्टा, वर्धा पेंशन, विधवाओं को प्रमाण पत्र वितरण किए जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया ! विधायक पटेल ने ग्रामीणों को धनतेरस व दीपावली की बधाई, शुभकामनाएं दी और कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब व पिछड़ा वर्ग के हर अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं क्षेत्रों में रोड, पुलिया ,खरंजा, शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली को विशेष गरीबों तक पहुंचा रहे हैं !
सरपंच संजय रावत ने कहा कि हर फलिया में खरंजा व बिजली की व्यवस्था को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और विशेषकर मनरेगा योजना, वर्धा पेंशन व विधवाओं को पेंशन दिलाने के लिए संकल्पित है !
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौड़, जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा सीईओ इंदर सिंह पटेल,आवास प्रभारी दीपक परमार्थी, युवक कांग्रेस विधान सभा जिला अध्यक्ष तरुण मंडलोई , सचिव भैरमसिंह चौहान, सहायक रोजगार संगीता ओरिया, मोबाइल लाइजर माधुरी चोंगड़ दिलीप ओहरिया , रणछोड़ ओहरिया, सचिन चोगड़ व ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग