बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर



धार मध्यप्रदेश के धार जिले की पीथमपुर तहसील के अंतर्गत सागौर के वार्ड क्रमांक 22 से होकर हाईटेंशन 33 के.वी. बिजली के पोल विगत दो वर्षों पूर्व बीच सड़क से सागौर नगर के आबादी क्षेत्र के बीचोंबीच संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा पोल लगाकर बिजली लाईन निकाली गई है। नगर के आम लोगो व इस सड़क से स्कुली बच्चों सहित कम्पनी में जाने वाले राहगीरो को निकलने मे काफी समस्या से गुजरना पड़ रहा है। किसी दिन कोई बड़ा हादसा होने की भी संभावना जताई जा रही है। हाल ही में मध्यप्रदेश के शहडोल में एक प्राइवेट स्कूल के सामने बिजली के तार टूटने की घटना सामने आयी हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा सड़क के बीचोंबीच खम्बे लगाने के कारण दो पहिया व चार पहिया वाहन खम्बे से टकरा चुके है। बिजली के खम्बे अधिकारियों द्वारा लगाए जा रहे थे तब वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद गोविंद परमार व नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति भी ली थी। किंतु राजनीति के चलते किसी ने भी उक्त व्यक्ति की बात नहीं मानी। पार्षद परमार ने बताया कि इस सड़क का टेंडर हुआ तीन साल बीत गए है। बावजूद सड़क नही बन पाई है। इस सड़क पर पुलिस थाना भी संचालित हो रहा है। और इस सड़क से केंद्र व राज्य के बड़े से बड़े संतरी से लगाकर मंत्री तक निकल चुके है। किसी के कान तक जूं तक नही रेंगी है। नेताप्रतिपक्ष व सागौर के वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद गोविंद परमार ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि बिजली के तार शहडोल में टूटे व हादसों से बालबाल राहगीर बचे। ऐसा हादसा सागौर में न हो उससे पहले सड़क के बीचोंबीच आबादी क्षेत्र से निकले बिजली के खम्बे व तारों को शीघ्र हटाने की मांग की है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है