आष्टा/किरण राका
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन.।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा में दीपावली के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ ही कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों द्वारा “रंगोली मेकिंग”, कक्षा 3 से 5 के लिए “तोरण मेकिंग”, कक्षा 6 से 8 के लिए “पूजा की थाली डेकोरेशन”, तथा कक्षा 9 से 11 वीं तक के लिए “कलश डेकोरेशन” किया गया।
इन प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति कक्षा – 4 और कक्षा -5 की छात्राओं द्वारा दी गई। कार्यक्रम के पश्चात संचालक श्रीमती पायल अली द्वारा दीपावली के महत्व को मनाए जाने के कारण से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया साथ ही साथ हमें दीपावली पर पटाखे जलाते समय कौन- कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए इससे भी अवगत कराया गया।
संचालक सैय्यद परवेज अली, श्रीमती पायल अली, श्री बहादुर सिंह सेंधव, श्री ज्ञान सिंह जी ठाकुर उपस्थित रहे। संचालक महोदय द्वारा बच्चों तथा शिक्षक -शिक्षिकाओं को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देने के साथ शिक्षकों-शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए।







More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग