Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा में “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “पोस्टल स्टाम्प मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित”

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा में “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “पोस्टल स्टाम्प मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित”
भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कल्पना के द्वारा चलाए जा रहे अभियान आजादी के अमृत महोत्सव डाक विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, AKAM प्रभाग, संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रतियोगिताएं 1 अक्टूबर से शुरू हो गई जो 31 अक्टूबर को समाप्त होगी । जिसमें आज दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा में स्टाम्प मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें “आजादी के अमृत महोत्सव” (AKAM) के अंतर्गत स्टाम्प पोस्टल मेकिंग प्रतियोगिता 1 छात्रों ने भारतीय डाक टिकट डिजाइन किए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिसका लक्ष्य 10 लाख स्कूली छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करना और अच्छे चित्र और विचारों को प्राप्त करना है, आजादी का अमृत महोत्सव पर डाक टिकट डिजाइन करना, जिसमें विद्यार्थियों को क्रेयांन/पेंसिल, रंग/पानी के माध्यम से AKAM पर अपने विचार बनाने के लिए डाक विभाग (डीओपी) द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले इस प्रकार के पेपर सीट पर रंग/एक्रिलिक रंग AKAM पर थीम हैं जो डाक विभाग सभी ड्राइंग सीटों को एकत्रित कर संभाग स्तर पर संरक्षित करेगा तथा प्रतियोगिता का समापन होने के पश्चात पोस्टकार्ड अभियान के समय उपलब्ध कराए गए विद्यालयों की सूची इस प्रकार होगी स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग स्कूल शॉर्टलिस्ट जारी करेगा सभी प्रविष्टियों की स्क्रीनिंग आयोजित कर 5 बेहतरीन विचारों के साथ AKAM पर इन विचारों को MyGov पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
इस विशेष आयोजन के उपलक्ष्य पर विद्यालय के संचालक श्री सैयद परवेज़ अली जी, श्रीमती पायल अली जी , श्री बहादुर सिंह सेंधव जी, श्री ज्ञानसिंह ठाकुर जी उपस्थित थे। विद्यालय के संचालक महोदय ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए बच्चों की प्रतिभा तथा उत्तम प्रदर्शन के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।