बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर




धार। जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत काछीबड़ौदा की महिलाओं ने 22 अक्टूबर शनिवार को एक लिखित आवेदन पत्र शराब दुकान हटाने को लेकर, शराब दुकान पर जाकर आवेदन प्रस्तुत किया है। शराब दुकान को संचालित कर रहे है, कर्मचारी ने आवेदन लेने से मना कर दिया एवं शराब दुकान का शटर को नीचे गिराकर दुकान बंद कर दी गई थी। कर्मचारी ने आवेदन लेने से मना करने पर ग्रामीण महिलाओं ने दुकान पर नारेबाजी करने लगी।जनपद सदस्य परितोषसिंह राठौर (बंजी बना) के द्वारा शराब की दुकान हटाने संबंधित आवेदन को दीवार पर चस्पा कर दिया गया है। और आबकारी विभाग के अधिकारी और शराब ठेकेदार के अधिकारी से फोन पर बात कर उन से निवेदन भी किया है कि शासकीय अस्पताल मात्र 20 मीटर दूरी पर ही है। नियम अनुसार यह गलत जगह पर दुकान लगा रखी है। स्कूल भी 100 मीटर से कम दूरी पर है। साथ ही बस्ती में लोग आवासरत है।और इसी मार्ग से अम्बे माता एवं भोलेनाथ का मंदिर है। जहां रोजाना सैकड़ों महिला दर्शन के लिए आती जाती रहती हैं। जो ऐसी शराब की दुकान के सामने से होकर शर्मिन्दगी के गुजरना पड़ रहा हैं। आबकारी विभाग के अधिकारीयो को यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व बदनावर अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र कटारे ने भी मौके पर आपको फोन के माध्यम से निर्देश दिए गए थे। कि शराब की दुकान हटाए।और यही निवेदन हम लोग भी आपसे कर रहे हैं कि आप अपनी शराब की दुकान अन्य स्थान पर ले जाएं। जब यह आवेदन शराब दुकान की दीवार पर परितोषसिंह राठौर ने चस्पा किया तो आरोग्य उपस्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर चन्द्रशेखर पाटीदारव स्टाफ से डी.एस.लोकन के साथ नर्स स्टाफ व सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद चौहान, शिक्षक मनोज जैन, सतीश मुंदड़ा, प्रवीण शक्तावत,गोपाल गेहलोत सहित महिलाएं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है