Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

राधेश्याम सोनी रिपोर्टर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के समर्थकों ने मनाया आजाद हिंद फौज का 78वां स्थापना दिवस
जिला उद्योग केंद्र के सामने आयोजित कार्यक्रम में होर्डिंग का किया अनावरण
नेताजी की वेशभूषा में नजर आए अंश और सारंग
देशभक्तों को जय हिंद सेवा से किया सम्मानित

बैतूल। आजाद हिंद फौज का 78वां स्थापना दिवस जिले भर में मनाया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के समर्थकों द्वारा जिला मुख्यालय के जिला उद्योग केंद्र के सामने आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजीव खंडेलवाल, अक्षय गोठी, अरुण गोठी, सतीश पारख, कृष्णा पांसे, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र समक्ष माल्यार्पण एवं होर्डिंग का अनावरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पवन मालवीय ने बताया कार्यक्रम के दौरान देशभक्तों को जय हिंद सेवा सम्मान से सम्मानित कर अंग्रेजों से देश को छुटकारा दिलाने वाले आजाद हिंद फौज के बारे में बताया। अंश मालवी और सारंग मालवी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वेशभूषा में नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मिठाई बांटी गई, वहीं तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे लगाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। इस अवसर पर कृष्णा पांसे, सावी मालवी, देवेंद्र कुमार मालवीय, सोनू मालवी सहित अन्य देश भक्त मौजूद रहे।
–राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली में नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण–
पवन मालवीय ने बताया अखिल भारत हिन्दू महासभा, भारतीय सुभाष सेना, सर्व मंगल संस्था, भारत संघ, आजाद हिंद फौज एवं अन्य सुभाष वाली संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपोत्री, अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के नेतृत्व में इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी के आदर्शों पर चलने प्रतिज्ञा ली गई। देश के कई सुभाष वादी संगठनों द्वारा नेताजी के सम्मान में आजाद हिंद फौज का 78वा स्थापना दिवस मिठाई बांटकर मनाया। आजाद हिन्द सरकार के 79 वे स्थापना दिवस पर उन महान स्वतंत्रता सेनानी, अखण्ड भारत के प्रथम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जिनकी राष्ट्रीय सरकार को 9 देशों चीन, जर्मन, इटली आदि ने मान्यता प्राप्त थी उन्हें ससम्मान इंडिया गेट पर राजेश्वरी चौधरी अध्यक्ष हिन्दू महासभा के नेतृत्व में अद्रांजली दी गई।