एस पाटीदार रिपोर्टर





मनावर शहर के समीपस्थ फलिया काली किराय में अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पूजा के दिन कार्यक्रम हुआ। प्राचीनतम मानता गणेश मंदिर मान नदी के किनारे पर स्थित है ।मानता गणेश मंदिर का नाम क्यों पड़ा। इसके पीछे बहुत ही बड़ा कारण है ,। जिस व्यक्ति का कार्य नहीं होता है,वह भक्त मानता गणेश मंदिर में अपनी मनोकामना के लिए मन्नत लेता है तथा उसका उल्टा स्वास्तिक चिन्ह दीवाल पर बनाता है तो उसकी मनोकामना पूर्ण रूपेण हो जाती है ।
महा प्रसादी के लाभार्थी श्री सुनील पाटीदार मेडिकल स्टोर्स द्वारा “अन्नकूट महोत्सव “का कार्यक्रम कराया। बंकनाथ मंदिर में भी नर्मदा परिक्रमा वासीयो को भोजन उनके द्वारा कराया जाता है।
दानदाताओं में प्रमुख सुनील पाटीदार धार्मिक कार्यों में भी अग्रणी है ।मंदिर के पुजारी श्री दिनेश जी बैरागी ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर श्री पाटीदार द्वारा प्रतिवर्ष अन्नकूट का कार्यक्रम करवाते हैं ।अपनी कमाई का कुछ प्रतिशत शास्त्रो के अनुसार प्रतिवर्ष मंदिरों में दान देते हैं ।सुनील पाटीदार उनकी धर्मपत्नी, संगिनी श्रीमति वंदना पाटीदार एवं उनकी बालिकाओ द्वारा गणेश जी का श्रृंगार कर आरती की गई ।तथा भोग लगाया गया।
मंदिर परिसर के अन्तर्गत श्री हनुमान जी, भोलेनाथ जी को भी श्रृंगार कर भोग लगाया गया। उसके पश्चात भंडारा प्रारंभ हुआ। गोकुलधाम गौशाला समिति कालीकिराय के पदाधिकारियो एवम सदस्यों द्वारा सहयोग किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है