मोनियां के रंग में रंगे मंत्री,दिवारी लोक गीत गा कर किया नृत्य
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी



मेला हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक है- मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
————————————- सागर जिला के विकास खण्ड जैसीनगर में आयोजित गोवर्धन मेला में पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए मोनियों के साथ दीवाली लोक गीत गाकर क्षेत्रवासियों का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गोवर्धन मेला का आयोजन कोरोना महामारी के कारण 2 वर्षों तक नही हो पाया था। लेकिन भगवान गोवर्धन की कृपा से अब हम इस बीमारी से बहुत लोग मुक्त हो चुके हैं गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मेला हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक है दिवाली के बाद गोवर्धन मेला में मोनिया आते हैं जो अपनी परंपरा के अनुसार मेले में शामिल होकर दिवारी लोक गीत गाते है, क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि की कामना करते हैं यह परंपरा पूरे देश में सिर्फ बुंदेलखंड में ही है जो हमारी समृद्धशाली परंपरा का प्रतीक है जिसे इसी तरह गरिमामय तरीके से हमेशा हम मनाते रहेंगे। गोविन्द सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों को दीपावली तथा गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मुनियों के साथ दीवारी लोक गीत गाया तथा मोनियो के साथ नृत्य किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने किया मोनियों का सम्मान
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने टिकीटोरिया में आयोजित मोनियां नृत्य,दीवारी लोकगीत में शामिल होकर नृत्य किया एवं दीवारी गीत गाया। गोविंद सिंह राजपूत द्वारा इस अवसर पर मोनियां का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कामना करते हुए दीपावली तथा गोवर्धन पूजन की शुभकामनाएं दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है