भार्गव कालोनी में भक्तो ने की गोवर्धन पूजा
मोहन शर्मा रिपोर्टर


गुना। कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी दिवाली से अगले दिन गोवर्धन पूजन किया जाता है. इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. इस साल सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा एक दिन बाद यानी आज बुधवार को जिले भर में भक्तो द्वारा मनाई गई। इसी के तहत भार्गव कालोनी में अनिल शर्मा पेंची बालों के निवास पर मोहल्ला के लोगों ने प्रतिवर्षा नुसार छटवें वर्ष गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि विधान से भगवान गिरिराज धरण की पूजन अर्चन की। जिसमें पंचमुखी मंदिर के महंत श्री सियाराम जी महाराज, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित नगर के भक्त गण मुख्य रूप से उपस्थित रहकर पूजन में सहभागिता की। मंदिर के मंहत सियाराम दास जी महाराज ने कहा कि हमारे देश में गोवर्धन पूजा का खास महत्व है। इस दिन प्रकृति की पूजा की जाती है। इसे प्रत्येक वर्ष दिवाली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान अन्नकूट और भगवान श्री कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है. देश के कई हिस्सों में इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और भोग के लिए 56 तरह के पकवान बनाएं जाते हैं. इन्हीं 56 प्रकार के भोग को ही ‘अन्नकूट’ कहा जाता है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है