Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित होने वाले पंचकल्यानक महोत्सव समारोह सुव्यवस्थित मनाने एवं भव्यता प्रदान करने आज समाजजनों तथा जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको की मौजूदगी में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ.
पंचकल्यानक महोत्सव स्थल का भूमिपूजन विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व नपाध्यक्षगण ड़ॉ मीना सिंगी, कैलाश परमार, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष कालू भट्ट, समाजसेवी शेषनारायण मुकाती, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष यतेंद्र श्रीमोड़ सहित पंचकल्यानक समिति के सदस्यगण, समाज जे वरिष्ठजनो द्वारा विधि विधान से किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने कहा कि पंचकल्याणक आत्म सम्मान के लिए किए जाते हैं। जीवन में धन का स्वाद तो मनुष्य ने बहुत लिया है, लेकिन उसे धर्म का स्वाद भी लेना चाहिए। मनुष्य को दान और पूजा के माध्यम से पुरुषार्थ करते रहना चाहिए। भूमिपूजन कार्यक्रम के विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेंवाड़ा ने कहा कि मन की निर्मलता त्याग और क्षमा के माध्यम से आती है। पापरूपी परिग्रह को त्यागकर रत्नाक्रय के साथ जो साधना करता है वहीं पंचकल्याणक के अनुष्ठानों में सौधर्म इंद्र आदि देवता बन पाता है। साथ ही पंचकल्यानक समिति सदस्यो द्वारा सौपे गए मांग पत्र को लेकर आश्वस्त करते हुवे कहा कि नगर पालिका की और से पंचकल्यानक महोत्सव को भव्यता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोडी जाएगी. प्रकाश, पीने के पानी सहित अस्थाई शौचालय भी परिसर में स्थापित किये जायेंगे. इस अवसर पर दिगंबर समाजजनों के साथ ही नगर के सामाजिकजन, जनप्रतिनिधिजन आदि मौजूद थे.