ब्यूरो अर्चित चौकीकर






प्रभात पट्टन वि खंड के ग्राम वायगाव में राम मंदिर परिसर में सभी ग्रामीणों ने 1001 दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव। इस आयोजन में ग्राम के सभी लोगों ने ग्राम में सभी की एकता और अखंडता को बनाए रखने हेतु आत्मीय भाव से अपने अपने घरों से आरती सजाकर राम मंदिर परिसर में हजारों दीपक जलाकर सभी ने सहयोग और सामन्जय का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बाल संस्कार शाला के बच्चो ने अपनी अपनी विशेष भूमिका निभाते हुए बड़े हर्षोल्लास से दीपोत्सव मनाया। राम मंदिर समिति अध्यक्ष पंढरीनाथ पाटनकर ने कहा कि बाल संस्कार शाला के बच्चे हमारी संस्कृति और सभ्यता व धार्मिकता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं । संस्कार शाला शिक्षक दुर्गेश भोयरे ने बताया कि ग्राम में कोई भी धार्मिक कार्य हो या सामाजिक कार्य हो बच्चो अपना दायित्व बखुबी निभाते हैं लगभग दो दर्जन बच्चो को कर्मकांडी पुरोहित बनाया जा चुका है। इस आयोजन में ग्राम के नरेश बोडखे, भोजराज पाटनकर, श्रावण धोटे ,पांडुरंग चढ़ोकार, वामनराव बोहरपी ,बालकिशन भोयरे ,विजय धोटे, सुरेश ठाकरे, गोपीनाथ महाल्ले ,राजु काले ,संतोष बारस्कर, शैलेन्द्र घोडकी, मनिष बोडखे सहित अन्य लोगो ने कार्यक्रम में प्रमुख योगदान दिया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है