ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत छात्र जीवन में जिस व्लीज़ जीप से डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने जाते थे। दीपावली के अवसर पर कई वर्षों बाद गुरुवार को उसी जीप को स्वयं ड्राईव कर अपने पुराने मित्रों के साथ पुराने मित्रों से मिलने के लिए तीनबत्ती पहुंचे जहां मित्रों के साथ उन्होंने छात्र जीवन की पुरानी यादें ताजा करते हुए चाय का आनंद लिया। छात्र जीवन की यादों में दीपावली के अवसर पर साथ में चलाए गए पटाखों की चर्चा पर खूब ठहाके लगाते हुए मित्रों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। पुरानी यादों को ताजा करने के लिए राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत गुरुवार को आम व्यक्ति की तरह बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था बिना फॉलो वाहन के शहर में दोस्तों के साथ भ्रमण पर निकले थे आलम यह था कि बाजू से गुजर रहे राजस्व एवं परिवहन मंत्री को पहली नजर में कोई पहचान ही नहीं पा रहा था।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है