ब्यूरो वाजिद अली कुरैशी


महू की सांस्कृतिक धरोहर धोक पड़वा पर्व जो दिवाली के दूसरे दिन बड़ो को धोक देकर उन का आर्शीवाद प्राप्त करते एवम छोटों को शुभकामनाएं प्रेषित करके सालों से मनाया जाता रहा है अब ये परंपरा धीरे धीरे लुप्त हो रही है। इसी धरोहर को वापिस जागृत करने के लिए इनरव्हील महू कैंट की छोटी सी पहल जिसके अंतर्गत धोक पड़वा क्वीन ,धोक पड़वा प्रिंसेस एवम धोक पड़वा कपल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बड़ चडकर नागरिकों की भागीदारी रही। धोक पड़वा कपल प्रथम स्थान पर ऑस्ट्रेलिया से आई दंपत्ति श्री पुनीत प्रेरणा नेगी रहे ,दूसरे स्थान पर इंदौर से विशेष रूप से धोक पड़वा उत्सव देखने आई दमत्तीहर्ष ओशीन बिल्लौरे रहे…. धोक पड़वा प्रिंसेस सुश्री खुशी एवम वैभवी रहीं …… धोक पड़वा बेबी क्वीन रही पुणे से आई नीरा बाथम। कार्यक्रम में सबका तिलक लगाकर अभिवादन अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय मनीषा सोनी , धर्मेश्वरी बाथम , ज्योति सिंह, ने किया। मंजू तिवारी डॉक्टर सकीना कांच वाला ,रिचा ठक्कर, संचित जयसवाल का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा । आभार डॉ वंदना जयसवाल ने माना।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*