Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

*बैतूल पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय मोबाईल टावर चोर गिरोह का किया खुलासा*


बैतूल:—जिले में चोरी का सिलसिला बरकरार बना हुआ है। इसी बीच मुलताई पुलिस ने मोबाइल टावर में हुई चोरी का खुलासा किया। मोबाईल टावरो में टावर उपकरणो की अलग अलग थाना क्षेत्रो में हो रही मंहगे उपकरणो की चोरी की शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में थाना मुलताई व सायबर सेल बैतूल की टीम गठित कर चोरीयो का खुलासा करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए थे।

जिस संबंध में सायबर सेल बैतूल व थाना मुलताई की टीम द्वारा लगातार घटना स्थल बस स्टेंड मुलताई में दिनांक 18/09/2022 को, पांदूरणा जिला छिंदवाडा में औबेदुल्लागंज जिला रायसेन में हुई चोरियो में लगातार सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी संसाधनो क़ो खंगाला । जिसके आधार पर आरोपियो द्वारा चोरी किए गये सामान रखने के लिए प्रयुक्त किए बोरियो के माध्यम से आरोपियो का पता लगाकर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा बताये गये स्थान पर कंपनी गार्डन स्थित गुड्डू दालवाला के घर पर किराये के मकान में तलाशी लेने पर जियो, एयरटेल, आईडिया के टावरों में टेलीकम्यूनिकेशन के लिए प्रयुक्त उपकरण- चैनल कार्ड, कंट्रोल कार्ड, टीआरएक्स, आरटीएन, डीआरयू, राउटर, ईनोटबी एवं बैटरिया जिन उपकरणो की कुल कीमत लगभग 70 लाख रूपये की है आरोपियो के कब्जे से जप्त किया गया एवं चोरी के लिए प्रयोग की गई बिना नंबर की बाईक सुजुकी भी जप्त की गई। तरीका वारदात- चाईनामेड इलेक्ट्रॉनिक सामान( चार्जर, पिनबोर्ड, साउंडबॉक्स,एम्प्लीफायर ईत्यादि सामान) बिना नंबरप्लेट की गाड़ी में घुम घुम कर गांवों में बेचते थे। इसके साथ इलेक्ट्रानिक सामान का कबाडा खरीदने के बहाने टावरो के आसपास रैकी करते थे और मौका पाते ही एक्सल ब्लेड से ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे । जिले में एक दर्जन से अधिक चोरी हुई है.
आरोपी- (1) मो0 सोहेब पिता मो0 साहबुद्दीन निवासी मेरठ (उ.प्र.)

ढासरी जिला मुज्जफरनगर (उ.प्र.)

दूसरा आरोपी सारिक पिता मोहम्मद सत्तार निवासी ग्राम ढांसरी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
उक्त चोरियो का खुलासा करने में थाना प्रभारी मुलताई सुनील लाटा, प्रभारी सायबर सेल उप निरी. राजेन्द्र राजवंशी, उप निरी.जी.एस. मंडलोई, आर. राजेन्द्र धाड़से (सायबर सेल), आर. दीपेन्द्रसिंह (सायबर सेल), आर. किशोर साहू मुलताई, आर. ओमप्रकाश नागोतिया मुलताई की विशेष भूमिका रही।