Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा/ आष्टा मंडी का आर्थिक विकास आष्टा के फल, सब्जी, लहसून एवं प्याज व्यापारियो की दिन रात की मेहनत पर आधारित हैं। आष्टा के व्यापारियो की कडी मेहनत का ही परिणाम हैं कि आष्टा फल सब्जी मंडी को प्रदेश में एक अच्छी मंडी के रूप में पहचाना जाता हैं। उक्त आशय के उद्गार क्षैत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने आष्टा फल सब्जी लहसून एवं प्याज मंडी के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के उद्बोदन में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने उद्बोदन में कहा कि आष्टा फल, सब्जी, लहसून एवं प्याज व्यापारियो के अथक परिश्र्रम, ईमानदारी से वर्तमान समय मंे आष्टा की लहसून प्याज मंडी को पूरे देश में एक श्र्रेष्ठ मंडी के रूप में जाना जाता हैं, उन्होने सभी व्यापारियो से वर्तमान प्रतिस्पर्धा के व्यापारिक दौर में आधुनिक टेक्नोलाजी को अपने व्यापार मे अपनाने को कहा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगरपालिका विधायक प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा ने सभी व्यापारियो की सराहना करते हुए आष्टा को एक अच्छी मंडी के रूप में पहचान देने के लिए धन्यवाद दिया। मंडी सचिव राजेश साकेत ने मंडी व्यापारियो एवं किसानो से मंडी के व्यापार में सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्नतीशील फल, सब्जी विक्रेता संघ अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ने सभी व्यापारियो एवं किसानो के हितो को दृष्टिगत रखते हुए एक अच्छा व्यापारिक माहौल प्रदान करने के लिए जनप्रतिनिधियो, प्रशासनिक अधिकारियो, मंडी अधिकारियो एवं कर्मचारीगण, व्यापारियो, आढ़तियो, किसानो, छोटे छोटे सब्जी फुटकर व्यापारियो, पत्रकारगण के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। दीपावली के अवकाश के पश्चात् फल, सब्जी, लहसून, प्याज मंडी का शुभारंभ शास्त्रोक्त विधि विधान के साथ नगर पुरोहित पंडित मनीष पाठक एवं पंडित मयूर पाठक द्वारा मंत्रोपचार एवं विधिपूर्ण पूजन करवाकर किया गया। फल सब्जी मंडी के व्यापारियो ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई आपस में गले मिलकर दी। फल सब्जी मंडी के शुभारंभ अवसर पर लहसुन उत्पादक किसान शीलदीप सिंह टिगरिया की लहसून 6300 रूपये प्रति क्ंिवटल के भाव में वाहीद ट्रेडर्स फर्मं के प्रोपराईटर वाहीद राईन एवं आशीक मामा ने खरीदी। उन्नतिशील फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह व संघ के अन्य पदाधिकारियो ने लहसून उत्पादक किसान शीलदीप सिंह टिगरिया का शाफा बांधकर तथा माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मान किया। व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ने विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगरपालिका विधायक प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, पूर्व पार्षद शैलेष राठौर, मंडी सचिव राजेश साकेत, मंडी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार महेश्वरी, मंडी निरीक्षक अतुल कुमार राठौर, हरिनारायण पचलासिया लेखापाल, श्यामलाल डुमाने सहायक उप निरीक्षक, दिनेश कुमार सोनी, रमेश चौरसिया, वीरेन्द्र कुमार, बहादुर सिंह, जितेन्द्र ठाकुर, पत्रकार सुश्री किरण रांका, प्रवेश शर्मा, संजय जोशी, अनिल मालवीय, कृष्णा मंडलोई, नवीन शर्मा, निकेश शर्मा, पंकज जैन, मोहित सोनी, राय सिंह मालवीय का भी बेच लगाकर व शाफा बांधकर एवं प्रतीक चिन्ह सौपकर स्वागत किया। शुभारंभ अवसर जनरल स्टेशनरी संघ अध्यक्ष पल्लव प्रगति, वरिष्ठ व्यापारी मनोज कुशवाह, साबिर राईन, सुशील कुशवाह, रियाज राईन, शंकर पाटीदार, समद राईन, अजीज भाई, अफसर भाई, नफीस भाई, कल्लू राईन, आमीन सेवदा, वसीम राईन, जमना मालवीय, धरम सिंह, आजाद राईन, जुबेर राईन, मेहबूब सेवदा, जफर राईन, अफसर जहीरी, निखिल कुशवाह जगदीश कुशवाह आदि मौजूद थे।