मोहन शर्मा रिपोर्टर


पूर्व कुलपति जीवाजी विश्व विद्यालय ग्वालियर*
स्थानीय सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर महावीर पूरा व प्रताप नगर के दीपावली मिलन समारोह जी वा जी विश्व विधालय ग्वालियर के पूर्व कुलपति डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में विधालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल जी स्वर्णकार, समिति सचिव व विद्यालय व्यवस्थापक श्री महेन्द्र सिंह रघुवंशी प्राचार्य द्वय श्री दिनेश अग्रवाल, श्री कुलदीप भारद्वाज सहित दोनों विद्यालयों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वति के समक्ष दीप प्रज्वलन व चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ. कार्यक्रम में बोलते हुए डा़ अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर समाज मे शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करने का उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, सरस्वती विद्या मंदिर महावीर पूरा गुना द्वारा.पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मे किए जा रहे प्रयास सराहनीय है. विद्यालय द्वारा आगामी दिनों में परिसर में .वर्मी उर्वरक इकाई प्रारम्भ किए जाने पर अपनी शुभकामनाएं दीं.
विद्यालयीन समस्त स्टाफ को समिति द्वारा दीपावली उपहार व मिष्ठान वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य दिनेश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है