Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ महेंद्र चौहान

वैसे तो माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने स्पष्ट कहा है कि पेपर में मीडिया में खबर लगने के बाद खबर का खंडन किया जाना चाहिए ।अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री महोदय का फरमान मानने वाले कितने आज्ञाकारी अधिकारी कर्मचारी इस खबर को लगने के बाद पारा की बदहाली पर लेते हैं एक्शन वैसे तो ग्राम पारा में अनेकों आवश्यकता है जिसमें यात्री प्रतिक्षालय, पेयजल व्यवस्था ,शौचालय, सड़क , किंतु उससे भी अधिक आवश्यकता है यातायात की जैसा कि आप वीडियो में देख पा रहा है यहां पर गुजरात जाने वाली बसों के कारण और रोड़ पर अतिक्रमण करने के कारण रोड़ पर कितना जाम लगा है। ठीक उसी प्रकार से हर दिन यहां पर लगता है जाम और राहगीरों को आने-जाने में होती है दिक्कत किंतु यहां पर किसी भी तरीके की कोई भी कानून व्यवस्था नहीं है । यहां से गुजरात जाने वाली बसों में क्षमता से अधिक भरे जाती हैं सवारी यही गुजरात जाने वाली बसों की भीड़ हो जाती है जिससे हर समय आने जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है यहीं से झाबुआ, राजगढ़,राणापुर, बोरी चारो रूटों का चौराहा पड़ता है किंतु यातायात की व्यवस्था न होने के कारण यहां से गुजरने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है और यहां पर न तो पुलिस की तरफ से कोई व्यवस्था की गई है ना ही ग्राम पंचायत की तरफ से कोई व्यवस्था की गई है चारों तरफ अव्यवस्था फैली हुई है ।लेकिन शासन और प्रशासन दोनों इस ओर ध्यान देने के मूड में नजर नहीं आ रहे लगता है यहां का विकास होना अब संभव नहीं है समाचार लगने के बाद शासन और प्रशासन इस ओर क्या एक्शन लेते हैं देखते हैं अगली कड़ी में।