Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

प्रदेश सरकार निर्माण और विकास कार्य के साथ- साथ शिक्षा के स्तर को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश में लगभग 69 सीएम राइस स्कूल खोलने का निर्णय लिया था जो आज धरातल पर भी उतरा है, इसी के चलते आज नगर में सीएम राइस स्कूल के भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम मुगली रोड़ पर जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं नपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ.
भूमिपूजन कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष गोपालसिंह इजीनियर, नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, एसडीएम आनंद राजावत, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भुरू खा, पार्षद रवि शर्मा, बीआरसी अजबसिंह राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
मुख्य अतिथि गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि सीएम राईज योजना के तहत बनने वाले सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह आधुनिक सुविधाएं होंगी. उन्होंने कहा कि सीएम शिवराजसिंह चौहान का संकल्प है कि आने वाले समय में हम मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन करेंगे. जिसके पहले प्रयास के तहत आज सीएम राईज स्कूल का भूमि पूजन किया गया है.
विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि सर्वप्रथम हमारे क्षेत्र के विधायक एवं मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे क्षेत्र के लिए शिक्षा जगत में यह अद्भुत कार्य किया है साथ ही सभी बच्चो को बधाई देता हूं कि अब हमारे आष्टा नगर में सीएम राईज विद्यालय का निर्माण हो रहा है. माननीय मुख्यमंत्री की सोच है कि शिक्षा सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आसानी से उपलब्ध होना चाहिए तथा वाह सारी सुविधाएं होना चाहिए जो सभी निजी विद्यालयों में मिलती है. हमारे वक्त में सरकारी विद्यालयों में इतनी सुविधाएं नहीं थी लेकिन आज जब मैं देखता हूं सरकारी विद्यालय सभी तरह से निजी विद्यालयो से आगे जा रहे है, निश्चित रूप से वर्तमान भारत के स्वरूप शिक्षित करने के लिए प्रशंसनीय पहल है. आज जब इतने बड़े विद्यालय की नीव हमारे नगर में रखी जा रही है तो मन प्रफुल्लित हो रहा है. देश मे आज जितने भी आईएएस या आईपीएस बनते है वो अधिकतर सरकारी विद्यालयों से पढ़कर निकलते है किसी भी समाज के लिए शिक्षा का होना अत्यंत आवश्यक है नागरिक यदि शिक्षित रहेगा तो समाज शिक्षित बनेगा उच्च शिक्षित समाज ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है तो यह राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ी पहल है मैं यहां पर उपस्थित सभी लोगों से निवेदन भी करना चाहता हूं कि आप लोग भी अपने बच्चों को निजी विद्यालय में न भेजकर सरकारी विद्यालयों में उनको अध्ययन कराएं. अब सभी सुविधाएं यहां पर मौजूद है आज एक शानदार शाला भवन की नींव रखी रही है जिसमें सभी सुविधाएं होंगी एवं योग शिक्षक इस विद्यालय में अपनी सेवाएं देंगे. शिक्षा के साथ ही इस स्कूल में खेलकूद जैसी महत्वपूर्ण क्रिया भी होंगी जिसमे भाग लेकर विद्यार्थी अपना व अपने प्रदेश जा नाम देश में रोशन कर सकेंगे. इस अवसर पर शाला प्राचार्य एमएस खान, भाजपा जिलाध्यक्ष मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पार्षद ड़ॉ सलीम, पंकज राठी, गजराज महेश्वरी, मनीष धारवा, बसंत पाठक, गौरव सोनी, पवन वर्मा, सुमित मेहता, जितेन्द्र बुदासा, विजय मेवाड़ा, नारायनसिंह ठाकुर, रायसिंह आदि मौजूद थे.