मुकेश कुमार पुरवंशी रिपोर्टर




भिंड।आज दिनांक 29/10/2022 को कलेक्टर श्री सतीष कुमार एस अपर कलेक्टर श्री कमलेश कुमार के साथ सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बीजेपी नेता जनपद सदस्य अटेर श्री सुरेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अटेर सरपंच पति श्री सहवीर सिंह यादव व समाजसेवी नेता श्री संतोष सिंह यादव आदि के साथ चम्बल नदी का किया औचक निरीक्षण। अगले माह होने वाले पांच दिवसीय अटेर चम्बल चैलेंज मेला के आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री सतीष कुमार एस ने अटेर किला, एवं चम्बल नदी का निरीक्षण करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले का सफल आयोजन करने के लिए यह अति आवश्यक है कि इसके सभी पहेलुओ को ध्यान में रखकर कार्य योजना बनाई जाए और मेले का स्थान और समय के साथ साथ मेले का लक्ष्य एवं उद्देश्य को ध्यान में रखकर कार्य किया जाए।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप