Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानकादेही कला में वन विभाग की वादियों में स्थित प्राचीन गोमुख मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए क्षेत्र के दर्जनों सरपंच सहित भाजपा नेताओं ने गोमुख मंदिर को सुंदरीकरण कर भव्य पर्यटन स्थल बनाने के लिए परासिया पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया से मांग की थी किंतु व्यस्तता के कारण पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के पुत्र युवा नेता सौरव बावरिया ने अक्टूबर से पूर्व ही परासिया विधानसभा क्षेत्र के उमरेठ मंडल अध्यक्ष कमलेश धुर्वे के साथ उमरेठ मंडल क्षेत्र के दर्जनों सरपंच सहित भाजपा नेताओं की उपस्थिति में मानकादेही कला में बैठकर गोमुख मंदिर के सुंदरीकरण एवं पर्यटन स्थल बनाने की चर्चा की गई थी गोमुख मंदिर को पर्यटन से जोड़ने के लिए क्षेत्र के सभी सरपंचों ने अपनी अपनी पंचायतों से प्रस्ताव दिया था पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया एवं युवा नेता सौरव बावरिया के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सताप शाह उइके एवं पूर्व जनपद सदस्य विक्की चौहान ने प्रस्ताव को भोपाल में माननीय पर्यटन मंत्री श्री विनोद गोटिया जी को प्रेषित किया था उसके बाद माननीय मंत्री महोदय ने रविवार को भोपाल से पर्यटन विभाग की टीम को निरक्षण के लिए भेजा गया भोपाल से आई पर्यटन टीम ने गोमुख मंदिर का विधिवत निरीक्षण किया जिसमे गोमुख के विकास के सभी बिंदुओं पर बात को गई,जल्द ही गोमुख मंदिर परिसर का सुंदरीकरण एवं पर्यटन स्थल बनाया जा सके भोपाल से पर्यटन विभाग की टीम में गोमुख मंदिर में निरीक्षण करते हुए एक्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री राजेश श्रीवास्तव जी असिस्टेंट इंजीनियर प्रियंका पटेल सब इंजीनियर एवं भाजपा उमरेठ मंडल के सभी पदाधिकारी गण सहित इस अवसर पर पुर्व जिला पंचायत सदस्य सहताप शाह उइके क्षेत्रीय जनपद सदस्य रेसवती रमेश चंद्रवंशी मंडल उपाध्यक्ष पूर्व जनपद सदस्य विक्की चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमला चंद्रवंशी इंद्रलाल टांडेकर गज्जू पवार नरेश सिंग ठाकुर विशाल बन्देवर मनेश यदुवंशी,लक्ष्मण ध्रुवे सरपंच बीरबल चन्द्रवंशी दिलीप यदुवंशी,नारद पवार,जगन्नाथ चन्द्रवंशी सुरेश तिरगामअमला पटेल कमलेश यदुवंशी क्षेत्र के सरपंचगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें