Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सागर जिला में 03 जगह सीएम राइज स्कूलो का भूमिपूजन किया गया

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

100 करोड़ से अधिक की राशि से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना सीएम राइज स्कूल के तीन भवन तैयार होंगे शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर से वर्चुअल भूमि पूजन करते हुए जिले के 3 सीएम राइज स्कूलों का भूमि पूजन किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सागर जिले में प्रारंभिक तौर पर 3 सीएम राइज स्कूलों का भूमि पूजन किया गया, जिसमें विकास खण्ड जैसीनगर विकास खण्ड राहतगढ़ एवं नगर परिषद देवरी की स्कूल शामिल है ।
शनिवार को सीएम राइज स्कूल भूमि पूजन में जैसीनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत द्वारा भूमि पूजन किया गया जैसीनगर का स्कूल 33 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ठाकुर सरपंच नंदलाल चढ़ार हरनाम सिंह धीरज सिंह जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक विकास खंड शिक्षा अधिकारी जीएस अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्कूली छात्र छत्राएं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।
राहतगढ़ सीएम राजे स्कूल की भूमि पूजन के अवसर पर जनपद अध्यक्ष अरविंद सिंह टिंकू राजा , गोलू राय उपसंचालक प्राचीश जैन राजकुमार कपूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्कूली छात्र छात्राएं शिक्षक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
राहतगढ़ की सीएम राइज स्कूल 40 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से तैयार होगी।
देवरी विकासखंड के सीएम राइज स्कूल के भूमि पूजन के अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन जिला परियोजना अधिकारी अभय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि स्कूली छात्राएं एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे देवरी की स्कूल 36 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से तैयार होगी ।
जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक ने बताया कि जिले की शेष सीएम राइज स्कूलों का भूमि पूजन शासन के निर्देश के बाद किया गया