पंकज दुबे रिपोर्टर

परासिया विकास खंड की ग्राम पंचायतों में सभी जगह आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं जिसमें प्रदेश प्रशासन एवं जिला प्रसाशन के आदेश अनुसार संबंधित विभाग के कर्मचारी द्वारा पंचायत क्षेत्रों में
जगह – जगह शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला के सरपंच श्री नीलेश डेहेरिया की उपस्थिति में प्रतिदिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है एवं शिविर में पहुंचकर जनता आयुष्मान कार्ड बनावा रही है, तो वही ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला में संबंधित विभाग से श्री अश्वनी विश्कर्मा पटवारी हल्का नंबर 31 मोरडोंगरी कला, हीराचंद पवार सचिव,सहायक सचिव ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला,ग्राम पंचायत के कर्मचारी राकेश तेकाम,हेमंत धुर्वे,संतोष कुमरे
शिक्षा विभाग से शिक्षक गण,महिला बाल विकास विभाग से समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी सेवा दे रहे हैं।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी