Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

आरोपी पोती सहित दो युवक पुलिस हिरासत मे ।चोपना क्षेत्रमें हुई  वृद्ध महिला की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

बैतूल।घटना विवरण- दिनांक 01/10/22 को थाना चोपना में ग्राम गोलईबुजुर्ग तवानदि में एक शव बहकर आने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव के तेज बहाव के बीच झाडियो से शव को कपड़े से औंधे मुंह फसा पाया गया जो किसी अज्ञात महिला का था सूचनाकर्ता ग्राम कोटवार जयदेव गोहे की रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 52/22 धारा 174 जाफी का कायम कर जांच में लिया गया घटना पर एसडीओपी श्रीमान रोशन कुमार जैन द्वारा सघन निरीक्षण की कार्यवाही के निर्देश पर शव को पानी से निकाला गया जो 4 से 5 दिवस पुराना होकर डी कम्पोज हो चुका था शव अज्ञात होने से फोटो ग्राफ्स बारीकी से लिये गये।

विवेचना कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के कुशल

नेतृत्व एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चोपना तथा उनकी टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये अज्ञात मृतिका के पंपलेट एवं विज्ञापन समाचार पत्र में प्रकाशन किये गये दिनांक 25/10/22 को अनकाबाडी थाना रानीपुर की कलावती उड़के अपनी मां रत्तो बाई से मिलने अपनी बहन अनिता उड़के के घर ग्राम टेमरु आयी जो नही मिली अनिता के परिजनों के द्वारा बताया गया की नानी एक माह पूर्व तुम्हारे घर गयी है इस पर गांव रिश्तेदारों में पता किया जो नहीं पता चला गांव के लोगों ने एक महिला नदी में मिलने की बात बतायी जाने पर परिजन दिनांक 28/10/22 को थाना आये अज्ञात महिला की फोटो कपडे शरीर में बने टेटू के आधार पर परिजनों द्वारा अपनी मां रत्तो बाई वेवा जयसिंह धुर्वे उम्र 60 से 65 वर्ष निवासी जिलेरी थाना शाहपुर हाल मंगू उइके का घर टेमरु माल के रुप में पहचान की गयी परिजनों के पूछताछ के दौरान 11 वर्षीय लवकुश द्वारा अपनी बहन प्रतिभा से देर रात शनिराम इवने के मिलने आने एवं नानी रत्तो बाई द्वारा विरोध करने की बात बतायी गयी प्राप्त पीएम रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 532/22 धारा 302, 201 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना की गयी संदेही शनिराम से पूछताछ पर यह तथ्य सामने आये की प्रतिभा उड़के पिता मंगू उड़के के संबंध शनिराम इवने निवासी कोयलारी से थे शनिराम देर रात्रि प्रतिभा से मिलने आता था मृतिका रत्तो बाई (नानी) विरोध करती थी, प्रतिभा, शनिराम एवं बंटी जो शनिराम का दोस्त है ने योजना बध्द तरीके हत्या का प्रारुप बनाकर दिनांक 28-29/09/22 को तवा नदी के किनारे रत्तो बाई की हत्या कर दी गयी जिन्हें पुलिस द्वारा दिनांक 30/10/22 को आरोपी

((1) शनि इवने पिता जयपाल इवने उम्र 22 साल निवासी कोयलारी थाना शाहपुर (2) प्रतिभा उड़के पिता मंगू उइके उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी टेमरुमाल थाना चोपना (3) बंटी पिता लखनलाल मवासे उम्र 21 साल निवासी कोयलारी थाना शाहपुर

को गिरफ्तार किया जाकर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

सराहनीय भूमिका इस अंधे हत्या काण्ड का अतिशीघ्र खुलासा करने व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने में वरिष्ट अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व व मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी चोपना निरी० ए०आर० खान, सउनि विनोद मालवीय, आर.228 नीरज पाण्डेय, आर.613 प्रिंस, महिला आर.698 रामरती, महिला आर 709 चन्द्रकांता की भूमिका सराहनीय रही है