Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*हैहयवंशी भगवान दत्तात्रेय के अनन्य भक्त थे, अपने तप के बल पर कई वरदान प्राप्त किये : शिवहरे

*

मेहगांव – मेहगांव शहर में कलचुरी समाज के कुल प्रवर्तक भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के जन्मोत्सव पर कलचुरी क्षत्रिय समाज के लोगों ने जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी क्षत्रिय युवाओं ने सहस्त्रार्जुन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया।
कार्यक्रम के दौरान मनीष शिवहरे ने भगवान के व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा की वे हैहय वंश के राजा थे उनकी माँ रानी पद्मिनी और पिता राजा कृतवीर्य थे। उनका जन्म कार्तिक मास के शुक्ला पक्ष कि सप्तमी तिथि को हुआ था। वे भगवान दत्तात्रेय के अनन्य भक्त थे अपने तप के बल पर कई वरदान प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि सहस्त्रार्जुन भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के अवतार थे।
इसी दौरान सुमित शिवहरे ने कहा कि कोई भी समाज एकता के बिना बिखर जाता है समाज अगर एकजुट रहेगा तो उन्नति की ओर बढ़ेगा और समाज के युवाओं को जागरूक होकर समाज के गौरवशाली इतिहास को पढना चाहिए एवं महापुरुषों के बताये रास्ते पर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि भगवान सहस्त्रार्जुन ने अपने जीवन में यूँ तो बहुत से युद्ध लड़े, लेकिन उनमे दो लोग खास थे सबसे पहले रावण और दूसरे परशुराम थे।
इस मौके पर मनीष शिवहरे, सुमित शिवहरे, धर्मेंद्र गुर्जर, अवनीश त्यागी, सचिन भदौरिया, शिवम भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754