विशाल भोरासे रिपोर्टर
गरीब आदिवासियों के साथ मारपीट कर रहे शराब ठेकेदार के गुंडे
आदिवासियों के पूजा स्थल पर तोड़फोड़ करने के आरोप, कलेक्टर एसपी से शिकायत
बैतूल। आमला ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों शराब ठेकेदार की गुंडागर्दी से गरीब आदिवासी काफी परेशान है।देवस्थल तोड़फोड़ करने के साथ ही आदिवासियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को इस मामले में जय आदिवासी युवा शक्ति जयस संगठन एवं समस्त आदिवासी समाज संगठन द्वारा कलेक्टर-एसपी से शिकायत कर तत्काल ठेकेदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता राकेश महाले, पप्पू इवने, सुनील उईके, अनिल इवने, मशरू धुर्वे, सागर धुर्वे, दिनेश धुर्वे, मुनेश इवने सहित पंच एवं जनपद सदस्य ने शिकायत आवेदन के माध्यम से कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत आवेदन में बताया गया कि 28 अक्टूबर को अंबीलाल इवने उम्र 40 वर्ष निवासी ठानी को शराब ठेकेदार के आठ लोगो द्वारा लाठी डण्डो से बेरहमी से मारपीट की गई। इवने को हाथ पैर सर में बुरी तरीके से चोटे आई है जिसका उपचार जिला चिकित्सिालय में करवाया जा रहा है।
जयस ब्लॉक कोषाध्यक्ष गोविंद उइके ने बताया आबकारी विभाग द्वारा नशा मुक्त अभियान के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रो में शराब की आड़ में प्रताड़ित किया जा रहा है। घर-घर में घुसकर तलाशी की जाती हैं, गंदी गाली देकर ग्रामीणों पर झूठे प्रकरण बनाये जाते हैं। इस बात से नाराज होकर जय आदिवासी युवा शक्ति एवं सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की गई। अधिवक्ता राकेश महाले ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित या अन्य कमजोर वर्ग के साथ कोई भी अत्याचार बर्दास्त नही किया जायेगा। शिकायत करने वालो में संजू उइके, व्यास उईके, अनिल युवने, बन्सीलाल मर्सकोले, पप्पू उईके, रोहित धुर्वे, हरिशचन्द मर्सकोले, रनजीश उईके, प्रमोद कवडे, विमल आहाके, सीमा अतुलकर, राधेलाल परते, दीपक कुमरे, रवि सलामे, राजेश धुर्वे, रोहित इवने सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग