Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*सरदार पटेल की जयंती पर जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने लिया संकल्प*

किरण रांका रिपोर्टर



आष्टा। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल 147वीं जयंती है के उपलक्ष्य में नगरपालिका के सभागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण के साथ ही समस्त नपा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ली। वहीं गुजरात प्रदेश के मोरबी में हुई आकस्मिक हृदय विदारक घटना घटित होने पर मृतात्माओं के प्रति शोक व्यक्त कर मोनधारण कर आत्मीय श्रद्धांजली अर्पित की।
आज भारत रत्न, लौह पुरुष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थित जनों को सामूहिक रूप से सत्यनिष्ठा से शपथ दिलाते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने के भी भरसक प्रयास करने, अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय एकता के प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। भारत के लौहपुरुष सरदार पटेल का आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है। उनका जन्मदिन देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। श्री मेवाड़ा ने यह भी कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे।
मोरबी में घटित दुर्घटना पर दी श्रद्धांजली – गुजरात प्रदेश के मोरबी में पुल के एकाएक टूट जाने से घटित दुर्घटना में लगभग शताधिक लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस हृदय विदारक घटना के प्रति उपस्थितजनों ने मौनधारण कर मृतात्माओं को भगवान अपने श्रीचरणों में वास दे तथा दुघर्टना में मृतकों के परिवारजनों को ऐसी गंभीर क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ऐसी प्रार्थना उपस्थितजनों ने की। इस अवसर पर नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष सिद्दीका बी, भूरू खां, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एन.के. पारसनिया, पार्षद कमलेश जैन, रवि शर्मा, तेजसिंह राठौर, डाॅ. सलीम, तारा कटारिया, जाहिद गुड्डू, राजकुमार मालवीय, नूर जहां, सुभाष नामदेव, सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, अनिरूद्ध नागर, मनीष श्रीवास्तव, मनोहर जावरिया, यश कौशल, उपयंत्री आयूषी भावसार, कमरूद्दीन, विनोद सांगते, नारायण सोलंकी, मोहम्मद इसरार, गबू सोनी, पार्वती शर्मा, जितेन्द्र बुदासा, संजय शर्मा, आशीष बैरागी, राकेश विश्वकर्मा, रोहित कालेलकर, राहुल मालवीय, अरूण विश्वकर्मा, समर अली, आकाश चैहान आदि मौजूद थे।