Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वाजिद कुरैसी की रिपोर्ट

श्री बीसा लाड़ ( वैश्य ) समाज का अन्नकूट महोत्सव संपन्न |

द्वारका मंत्री के भजनों पर भाव – विभोर होकर झूमे समाजजन

इंदौर । श्री बीसा लाड़ ( वैश्य ) सामाजिक संगठन , इंदौर का अन्नकूट महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ । इस मौके पर द्वारका मंत्री की भजन संध्या भी हुई , जिसमें समाजजन जमकर झूमे । अन्नकूट में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई । समाज के श्री रोहित सातले , अनुराग अरझरे , इंद्रेश लाड़ एवं आयुष अरझरे ने बताया कि श्री बीसा लाड़ ( वैश्य ) समाज का अन्नकूट महोत्सव छावनी स्थित मोदी परिसर में संपन्न हुआ । इस मौके पर भगवान श्री नाथजी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें 56 भोग अर्पित किया गया । भगवान श्री नाथजी के समक्ष इत्र कुंड का निर्माण भी किया गया था , जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था । इस मौके पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने भगवान श्री नाथजी के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज एकजुट होता है एवं युवा पीढ़ी का भारतीय संस्कृति और धर्म को जानती है और अपनाती है । देवास के भजन गायक श्री द्वारका मंत्री ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर समा बाघ दिया । राधे – राधे जपो चले आएंगे बिहारी के भजन पर उपस्थित समाजजन भाव – विभोर हो गए और भक्ति में डूबकर झूमने लगे । यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा । मातृशक्ति ने भगवान श्री नाथजी की आरती की । तत्पश्चात भोजन प्रसादी की गई । अन्नकूट में समाज के विकास लाड़ , मेघराज अरझरे , राजेंद्र अरझरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे । भवदीय श्री बीसा लाड़ वैश्य सामजिक संगठन इन्दौर ,