Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी सागर

सागर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने दीं स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस एक नवम्बर, 2022 पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि सुखी, समृद्ध, विविध रंगों को समेटे आत्म-निर्भरता के पथ पर निरंतर बढ़ता मेरा मध्यप्रदेश है। मैं प्रार्थना करता हूं कि मध्यप्रदेश आने वाले वर्षों में विकास के पथ पर अग्रसर रहे और सफलता की नित नई कहानियां लिखता रहे।

मध्यप्रदेश में सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण पर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश’ के सुदृढ़ भवन की जो परिकल्पना की, उसके आधार-भूत चार स्तम्भ में भौतिक अधो-संरचना को प्रथम स्तम्भ के रूप में रखा गया है। प्रदेश की भौतिक अधो-संरचना में सड़कें एक मुख्य घटक हैं। सरकार की सभी सेवाएँ, जन-सुविधाएँ, आम-जन तक तभी पहुँच सकेंगी, जब प्रदेश में सुदृढ़ आधार-भूत संरचना हो, जिसका पहला पायदान है-‘सुदृढ़ सड़कें’।