


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विजयराघवगढ़ विकासखंड मुख्यालय में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा छात्र-छात्राओं के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के नारे लगाते हुए शिक्षा नशा मुक्ति ,स्वच्छता का संदेश देते हुए उत्कृष्ट विद्यालय विजयराघवगढ़ से लेकर बस स्टैंड होते हुए जनपद विजयराघवगढ़ होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय विजयराघौगढ़ मैं प्रभात फेरी का समापन किया गया इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती मिश्रा विकासखंड समन्वयक आरती गुप्ता नगर समिति विजयराघवगढ़ श्री अजय परोहा उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे एनसीसी प्रभारी श्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी