Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

मध्यप्रदेश के धार जिले की पीथमपुर तहसील के अंतर्गत सागौर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 67वां स्थापना दिवस मनाया गया है। नगर में प्रभात फेरी भी स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। जो प्रमुख मार्गो से होकर निकली। प्रभात फेरी का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता व आम लोगों को शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं से जोड़ना यही रैली का उद्देश्य था। उधर वार्ड क्रमांक 22 में सड़क का कार्य नही होने के कारण प्रभातफेरी निकालने में स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वार्ड के पार्षद व नेताप्रतिपक्ष गोविंद परमार ने उक्त सड़क निर्माण कार्य की राशि ठेकेदार को कम लग रहीं तो सड़क का दोबारा टेंडर किया गया है। टेंडर 1 करोड़ 63 लाख रुपये का हुआ। उसके बावजूद भी आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही किया गया। उधर लेबड़-नयागांव फोरलेन से कुटी से सागौर के रविदास मार्ग तक की 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद भी 3 वर्ष गुजर गए। आज तक सड़क का कार्य शुरू नही किया गया है। जबकि संपूर्ण भारत मे धार जिले की पीथमपुर तहसील औद्योगिक क्षेत्र के रूप में नम्बर एक पर माना जाता है। उधर स्कूल भवन का भी क्षेत्रीय विधायक महोदया के साथ नगर पालिका अध्यक्ष कविता-संजय वैष्णव द्वारा भूमि पूजन किया गया था। किन्तु स्कूल भवन निर्माण कार्य भी अभी तक शुरू नही किया गया है। भवन जीर्ण-शीर्ण होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। उक्त निर्माण एजेंसी की समय सीमा भी खत्म होने वाली है। निर्माण संबंधित रुकावट कहां आ रही है। स्कूल के बच्चों से या ठेकेदार द्वारा निर्धारित समय का ध्यान आकर्षित नही हो पा रहा है। या फ़िर आला नेताओ के दबाव के कारण निर्माण कार्य को शुरू नही किया गया है। उधर स्कूल भवन के ऊपर से 33 केवी हाई पावर टेंशन बिजली के तार भी जा रहे है। शासन-प्रशासन द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों का कोई ख्याल नहीं है किसी दिन कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है। सागौर के नेता-प्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद गोविंद परमार नगर पालिका पीथमपुर ने बताया है कि सागौर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के साथ-साथ उधर सूरज कुण्ड का भी निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया था। जो धरातल पर अपनी दुर्दशा पर आज भी आँसू बहा रहा है। परमार ने बताया कि आखिर निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा क्यो नही किया जा रहा है। वार्ड के पार्षद ने सागौर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन व सूरज कुण्ड के साथ-साथ उक्त सड़कों का निर्माण कार्य शासन-प्रशासन से शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है।