*भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस*

भिंड – आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निराश्रित भवन पर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बुजुर्गों को फल-बिस्किट वितरण कर एवम पौधारोपण कर मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी, हमें गर्व है कि हम मध्यप्रदेश के निवासी है क्योंकि हमारा मध्यप्रदेश हमारे देश का ह्रदय प्रदेश है। आज के पावन पर्व पर हम सब अपने प्रदेश को पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए संकल्पित है एवं समाज को एकजुट रखने का संदेश भी जन जन पहुंचे। और भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह मसूरी ने कहा कि मध्यप्रदेश अन्य राज्यों की अपेक्षा विकास के नए-नए आयाम छू रहा है और भाजपा नेतृत्व वाली सरकार मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की ओर संकल्पित है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टीपू भदोरिया, अमित जैन, शेरू पचौरी, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, प्रशांत सोनी, भूपेंद्र ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है