Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ड्यूटी के दौरान मौजूद कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही आई सामने

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर जिला के विकास खण्ड में जैसीनगर थाना के ग्राम सेमरा गोपाल मन में सनसनी उस समय फैल गई जब एक युवक ने पुलिस हिरासत में रहते हुए आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार
19 वर्षीय युवक कृतेश कुर्मी ने थाने के गार्ड रूम में फांसी लगा ली, ग्राम सेमरा गोपाल मन का 19 वर्षीय युवक कृतेश कुर्मी आपने गांव के पास की एक लड़की को भगाकर ले गया था जैसीनगर पुलिस ने कृतेश कुर्मी के ऊपर 363 366 का मुकदमा कायम कर जांच में लिया था, पुलिस लड़का लड़की के बारे में जानकारी जुटा ने के प्रयास कर रही थी
इसी दौरान पुलिस ने कृतेश के माता-पिता से संपर्क किया तो माता-पिता ने पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया
मृतक की मां लीला बाई पटेल एवं पिता राजू पटेल ने बताया कि कल रात को हम लोगों ने कृतेश को पुलिस के हवाले किया था और पुलिस को सौपकर हम सभी चले गए थे लेकिन हम लोगों को सुबह जानकारी लगी कि कृतेश ने फांसी लगा ली है वह हमारा इकलौता पुत्र था
कृतेश की फांसी की सूचना लगते ही सेमरा गोपाल मन ग्रामीण के लोग इकट्ठा हो कर थाने पहुंच गए दिनभर थाने में गरमा गरमी का माहोल बना हुआ था मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर अपनी पुलिस टीम के साथ वही ग्रामीण के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की ड्यूटी के दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने कृतेश के साथ मारपीट की, और कहा कि पुलिस थाना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए जिससे सच्चाई का पता लगाया जा सके
तहसीलदार दुर्गेश तिवारी ने बताया कि सेमरा गोपालमन गांव में जो घटना हुई है उसके लिए सागर न्यायाधीश ने मजिस्ट्रेट अधिकारी की नियुक्ति कर दी है वह सेमरा गोपाल मन ग्राम के युवक की हुई मौत के मामले की जांच करेंगे
अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि जैसीनगर थाना में पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है।अपहरण के आरोपी के फांसी लगाने की जानकारी है। इसमें मजिस्ट्रियल जांच के लिए पत्र भेजा है। एफएसएल की जांच रिपोर्ट के बाद पूरा मामला सामने आएगा। पुलिस कार्यवाई जारी है।