जिला ब्यूरो चीफ आरीफ हुसैन




सोंडवा-वर्तमान समय में व्यापार को आय का जरिया बनाकर स्वयं के साथ परिवार के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है । अधिक से अधिक व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर सृजित किए जाऐ। उक्त विचार एसडीएम प्रियांशी भंवर ने जनपद पंचायत में प्रारंभिक ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम योजना अंतर्गत समूह की दीदियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त किए।
मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से योजना अंतर्गत 15 ग्रामो के समूह की 41 दीदियों को स्वयं का लघु उद्योग खोलने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है । मेंटर मुकेश अम्बे ने बताया कि आजीविका मिशन की उपयोजना अंतर्गत 136 ग्रामो में संकुल स्तरीय संगठनो के माध्यम से उक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसने समूह की दीदीयो या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को व्यवसाय खोलने के लिए प्रशिक्षण उपरान्त ऋण दिया जाता है जिसकी अदायगी किस्तों के रूप में होती है।
हितग्राहियों को बुक कीपिंग, मार्केटिंग, बिजनेस मैनेजमेंट के गुर सिखाए गए । प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए
सराहना की ।
कार्यक्रम के चंदन चांदवानी, मगन चौहान, कन्हैया सोलंकी, राजेश भाबर, मुकेश साल्वे, विजय सोनी, प्रहलाद नागर, अर्पित कदम, पवन पचोरी, अनार सिंह
सीआरपी राजू चावड़ा ,सविता ,प्रमिला ,और कहारिया आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है