किरण रांका रिपोर्टर


दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा में आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की जानकारी छात्राओं को दी गई। लाडली लक्ष्मी उत्सव योजना के अंतर्गत दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने एक मुहिम चलाई है कि बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेटियां न सिर्फ अपने परिवार की लाडली होती है, बल्कि वह स्कूल परिवार, संचालक, प्राचार्या शिक्षकगणों की भी लाडली होती हैं। महिलाओं के प्रति अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं, इसलिए बेटियों को अपनी रक्षा करनी आनी चाहिए। इस उद्देश्य से शिक्षिका सीमा धाडी द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण (सेल्फ डिफेंस) दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने के लिए प्रयास विद्यालय द्वारा किया जा रहा है जिसमें संचालक श्रीमति पायल अली ने छात्राओं को आत्मनिर्भर तथा आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनने के लिए प्रेरित किया तथा “लाडली लक्ष्मी उत्सव”की शुभकामनाएं दी।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी