Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बैतूल ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

*महिला बाल विकास द्वारा आयोजित व्यंजन व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मिले ईनाम

*चिचोली*: मध्यप्रदेश स्थापना की 66 वीं वर्षगांठ एवं 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे एक सप्ताह तक मनाये जा रहे राज्य उत्सव के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग कियें जा रहे कार्यक्रमों की श्रृखंला के तीसरे दिन गुरूवार 3 नवम्बर को नगर के बस स्टैंड स्थित सामुदायिक मंगल भवन में महिला बाल विकास परियोजना इकाई चिचोली के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय रंगोली एवं पौष्टिक व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें परियोजना अंतर्गत कार्यरत 6 सैक्टरो में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रो की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने बतौर प्रतिभागी के रूप में भाग लेकर किसी ने रंगोली उकेरी तो किसी ने अपने घर से बनाकर लाये पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल लगाये जिन्हें अतिथियों ने चखकर इसकी स्वादिष्टता परखी थी।
चिचोली के सामुदायिक मंगल भवन में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मालवीय,उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा आवलेकर, पुर्व अध्यक्ष सुलोचना मालवीय,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिलसिंह कुशवाह ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना उपरांत दीप प्रज्ज्वलित करके की यहाँ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सासंद प्रतिनिधि शंकरराव चडोकार,पार्षद आशुतोष बाली मालवीय एवं रोहित आर्य,पूर्व जनपद सदस्य कान्तिलाल यादव,तहसीलदार रोहित विश्वकर्मा, जनपद सीईओ अभिषेक वर्मा , तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष सुधीर जैसवाल,शेख पप्पू,राजेन्द्र दुबे,संतोष राठौर,हेमराज,किशोर पाल,सुरेन्द्र बावने की भी मौजूदगी रही।
इस दौरान आयोजन का उद्देश्य परियोजना अधिकारी निर्मलसिंह ठाकुर ने बताया और नपा अध्यक्ष वर्षा मालवीय,उपाध्यक्ष वर्षा मालवीय,अनिलसिंह कुशवाह,सुधीर जैसवाल,शंकरराव चड़ोकार,कांतिलाल यादव,बाली मालवीय,संतोष राठौर ने अपने विचार रखें।
व्यंजन प्रतियोगिता मे चिचोली सेक्टर को पहला,मलाजपुर सेक्टर को दूसरा एवं बल्लौर सेक्टर को तीसरे इनाम के रूप में अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान की गई वही रंगोली प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार रीना परते को जिसने लाडली लक्ष्मी योजना के तहत लखपति बेटियो पर रंगोली उकेरी वही दूसरा पुरस्कार सुलोचना को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की चित्रकारी तथा तीसरा पुरस्कार रीना सुनारिया को स्वच्छ भारत मिशन मे गीला-सूखा कचरा पर रंगोली उकेरी थी।रंगोरी पर पुरूस्कार अतिथियों ने वितरण किये गए वही आभार परियोजना अधिकारी निर्मलसिंह ठाकुर के द्वारा तथा मंच संचालन महेन्द्र प्रजापति के द्वारा किया गया इस अवसर पर चिचोली ब्लाक की समस्त आँगनवाडी की कार्यकर्ताये सभी सेक्टर पर्यवेक्षक तथा नगर के गणमान्य उपस्थित रहे।