Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

भाजपा अजा मोर्चा का दीपावली मिलन समारोह भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी एवं मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय के नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी की अध्यक्षता में मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज मालवीय के सूरज नगर स्थित निवास पर आयोजित किया गया,समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय ने मोर्चे की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से दिवाली मिलन के माध्यम से हम मोर्चे को और मजबूती प्रदान कर सकते हैं,भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेड़ा ने कहा की बस्तियों में जाकर हम नए कार्यकर्ताओं को मोर्चे में जोड़कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 51% वोट भाजपा के पक्ष में बढ़ा सकते हैं, महापौर मुकेश टटवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ अजा वर्ग को मिल रहा है हम बस्ती संपर्क अभियान के माध्यम से योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोर्चा द्वारा निश्चित रूप से यह प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य किया जिससे मोर्चा परिवार में बढ़ोतरी होगी एवं मोर्चा और मजबूत होगा । कार्यक्रम को नगर निगम सभापति कलावती यादव,पार्षद रामेश्वर दुबे,सतीश मालवीय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य योगेश्वर राठौर,रजत मेहता,दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी,पार्षद सुरेंद्र मैहर, पुरुषोत्तम मालवीय, राखी कड़ेल,निर्मला परमार,भारती चौधरी, सुशील श्रीवास,महामंत्री सुनील चावंड,सुरेखा तवर,सुशीला जाटवा, शीला मरमट भारतीय ओके सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।