Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर


धर्म रूपी नाम पर बैठने से ही भवसागर पार होता है। श्री श्री 1008 श्री गजानन् जी महाराज बाबा जी बालीपुर की प्रेरणा से उनके परम शिष्य यज्ञाचार्य श्री योगेश जी महाराज के निर्देशन में श्री बंकनाथ अटल दरबार प्राचीनतम शिव मंदिर में बाबाजी की प्रतिमा के सामने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी को सांयकाल मे श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करने हेतु आदेशित किया गया था। उन्हीं के परिपालन में उक्त कार्यक्रम होता है । विगत 4 वर्षों से गीता जी का कार्यक्रम हो रहा है। गीताजी का पाठ करने से भवसागर पार हो जाता है। बाबा जी की आरती, गुरु जप, राम नाम धुन, एकादशी माहात्म्य की व्रत कथा माह के पाक्षिक दिनों में होता है। अटल दरबार गीता सत्संग गुरू महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रबोधिनी एकादशी ,देव उठनी एकादशी को एक घंटे का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में धर्म सदस्य पाटीदार समाज के जिला अध्यक्ष सर्व श्री रामेश्वर जी पाटीदार एडव्होकेट, जगदीश पाटीदार अध्यापक, रूपचंद पाटीदार,नवनीत पाटीदार ,महेश जी नगर वाले, राम बाबा कुशवाह, अंशुल जैन,शेखर जी उपस्थित थे। पंडित रविंद्र जी शर्मा द्वारा संस्कृत मे गीताजी का पाठ करवाया गया।तथा अर्थ सहित समझाया गया।