Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


इऱफान अन्सारी रिपोर्टर

कार्तिक मेले के लिए बजट कम, नेता प्रतिपक्ष ने की मदों में वृध्दि की मांग पूर्व वर्ष में 2020-21 की अपेक्षा इस बार मेले के बजट में काफी कमी की, कई कार्यक्रम संपन्न होना संभव नहीं उज्जैन। कार्तिक मेला आयोजन 2022 के बजट के संबंध मे तत्काल निर्णय लेने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने नगर निगम की कातिक मेला केंद्रीय समिति के सयोजक एवं अध्यक्ष को पत्र लिखा। रवि राय ने कार्तिक मेला में होने वाले विभिन्न आयोजनों में खर्च किये जाने वाले मद में वृध्दि करने की मांग की है तथा इस पत्र के माध्यम से महापौर एवं संरक्षक कार्तिक मेला 2022 एवं नगर पालिक निगम से उचित कार्यवाही हेतु अनुरोध किया है।
रवि राय ने बताया कि निगम बजट 2022-2023 में कार्तिक मेला आयोजन के संबंध मे पूर्व वर्ष में 2020-21 की अपेक्षा काफी कमी हो गई है जिसके कारण अनेक समितियों के कार्यक्रम संपन्न होना संभव नहीं है। इसलिए निगम कार्यक्रमों की मदो में वृद्धि करने हेतु तत्काल केन्द्रीय समिति एवं निगम की प्रत्याक्षा में स्वीकृति प्रदान करें।
रवि राय ने बताया कि स्वास्थ्य सम्मेलन अवंतिका देसी चिकित्सा में वर्तमान में 45,000 का प्रावधान है जिस मद में वृध्दि का प्रावधान कर 75,000 किया जाए। वहीं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 3 लाख को बढ़ाकर 5 लाख, अ. भा. मुशायरा 3 लाख को बढ़ाकर 5 लाख, स्थानीय कवि सम्मेलन एवं स्थानीय मुशायरा 1 लाख को बढ़ाकर डेढ़ लाख, अस्थाई आवास व्यवस्था 50 हजार को बढ़ाकर 1 लाख, कांग्रेस सेवा दल अनुदान 10 हजार को बढ़ाकर 15 हजार, धन्नालाल चौधरी कुश्ती (राजस्तरीय) साढ़े 4 लाख को बढ़ाकर 6 लाख, राम भय्या यादव समृति (दंगल) 2 लाख को बढ़ाकर 3 लाख, अ. भा. भगत सिंह तोमर (कब्बडी) 1 लाख को बढ़ाकर 16 लाख, अ. भा. बॉडी बिल्डींग प्रतियोगिता 1 लाख को बढ़ाकर 7 लाख तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 में 10 लाख का प्रावधान है जिसके मद में वृध्दि कर 15 लाख का प्रावधान किया जाए। रवि राय ने कहा कि कार्तिक मेले की प्रतिष्ठा अनुसार उपरोक्त विभिन्न मदों में प्रावधान करना अनिवार्य है ताकि कार्तिक मेले मे होने वाले समस्त आयोजन सफल होकर नगर के आम जन मानस मे अपनी अमीट छाप छोड़ सके।