धार-बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर



जिले की मनावर तहसील में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मनावर द्वारा नगर बाल पथ संचलन निकाला गया। जिला बौद्धिक प्रमुख मधुसूदन विश्वास जिराबाद द्वारा बौद्धिक दिया गया। पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर,राधारमण कालोनी से बस स्टैंड गांधी चौराहा होता हुआ प्रमुख मार्गों से निकाला गया। पथ संचलन का विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका रितु शर्मा, जिला संयोजिका दीपिका सोनी,मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पाटीदार,निकिता,अंजली डाबर एवं अनेक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया है।
पथ संचलन में ध्वज वाहिनी घोष ओर घोष दंड शामिल थे।
बाल पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक बच्चे हाथों में डंडे लिए कदमताल मिलाते हुए चल रहे थे।
“नही रुकना नही थकना, सतत चलते रहना “
गान के साथ बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला हैं।
मधुसूदन जी विश्वास जिराबाद द्वारा बौद्धिक दिया। उक्त जानकारी गोकुलधाम गौशाला समिति के मीडिया प्रभारी जगदीशचंद्र पाटीदार अध्यापक ने दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है