बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

धार जिले की बदनावर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में डामरीकरण सड़क का भूमिपुजन उद्योगमंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव एवं राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल तथा पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में विधानसभा क्षेत्र बदनावर के ग्रामीणों में किया गया हैं। लगभग 30 करोड़ की लागत से बनने वाली सात सड़कों की स्वीकृती हुई है।जिसका मंगलवार को भूमि पूजन किया गया हैं। स्वीकृत सड़कों में ग्राम मुलथान से सातरूंडा मार्ग, बेगंदा से काछीबड़ौदा मार्ग,काछीबड़ौदा से कारोदा,सिलोदिया मार्ग सहित कई मार्ग का भुमिपुजन किया गया हैं। सड़क के इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय मुकाती, सादलपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल,,पुर्व सोसायटी अध्यक्ष अशोक पटेल,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कुलदीपसिंह पिपलीपाडा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमानंद पाटीदार,पूर्व मार्केटिंग सोसायटी उपाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार,मुलथान सरपंच देवेंद्र मोदी, बैगंदा सरपंच प्रतिनिधि रजनीश मालवीय,कारोदा सरपंच विष्णु पाटीदार,पूर्व सरपंच कमलेश धाकड़,धमाना के सरपंच प्रतिनिधि ईश्वरसिंह जादव, सहित कई भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है