कपिल पवार रिपोर्टर


13 साल पूर्ण होने पर बांटे फल रेलवे कॉलोनी स्थित श्री राम भक्त हनुमान मंदिर समिति द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल में प्रति मंगलवार मरीजो को फल बांटकर अपना हर्ष मनाते हैं आज 13 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मरीजों को उत्साह पूर्वक फल बांटे गए जहां मरीजों ने भी खुशी जाहिर की। मंदिर समिति के प्रमुख उमेश तयवाड़े ने बताया कि 13 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फल वितरण का सादगी पूर्ण समारोह बेतूल अब तक न्यूज़ पोर्टल सतीश नाईक स्वतंत्र पत्रकार समीक्षक राहुल अंबेडकर पवार कंप्यूटर के संचालक अरुण पवार एवं गयात्री मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश वर्मा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
फल वितरण कार्यक्रम में के दिनकर अक्षय चौहान बृहस्पति नरवर संतोष श्रीवास्तव विजय बंदियां एवं अशोक बाथरी सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि हर मंगलवार को फल वितरण कर चाहे जन्मदिन हो या कोई खुशी का अवसर हो वह सभी अस्पताल में ही मरीजों के बीच फल बांटकर मनाया जाएगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है