पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर








मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मिशन 2023 के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरेठ द्वारा उमरेठ तहसील की ग्रामपंचायत सेतपरास में आयोजित गांधी चौपाल में परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने उपस्थित होकर वर्तमान राजनीतिक स्थिति, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी, मंहगाई तथा सामाजिक कुरीतियों पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुये ग्रामीणों की जनसमस्यायें सुनी।
ततपश्चात देश में व्याप्त भय, कट्टरता, बढ़ती बेरोजगारी और असमानता के विरुद्ध तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए ग्राम में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाल कर सभी को एकजुट होने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सूर्यवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिला युंका उपाध्यक्ष मानक बेलवंशी, युंका विधानसभा अध्यक्ष अंकुश जायसवाल, युंका क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप बट्टी, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह राजपूत, ब्लॉक महिला नेत्री सुधा राजपूत, बरिष्ठ कार्यकर्ता सुखदयाल भातृवंशी, पंचू बघेल, विसन बट्टी, संजय बट्टी, रोहित कुमरे, अकलेश बट्टी, अशोक बट्टी, राजेन्द्र आम्रवंशी, सजरलाल बट्टी, भाउलाल धुर्वे, रेशो कुमरे, अर्चना धुर्वे, सरीना बट्टी, मनीराम वर्कड़े, जगदीश बट्टी, बंशी विश्वकर्मा,नन्हा धुर्वे बशोडी वट्टी दिलीप सीलू गहरलाल धुर्वे, ईश्वरी अहाके सुनताज बट्टी, रामाधार सरेआम आकाश बनवांशी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है