Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पात्र खा रहे हैं धक्के,अपात्रों के वारे न्यारे………..?

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

ग्राम रुनीजा में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी महोदय के नाम पटवारी नेहा कुशवाह को ज्ञापन दिया गया है। देश व प्रदेश की सरकार ने कई जन-कल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाये बनाकर लागू कर दी गई हैं। किन्तु वास्तव में इन योजनाओं का ग्रामीणों को धरातल पर लाभ कितने पात्र लोगों को मिलता है। यह एक विचारनीय प्रश्न है? अक्सर देखने में आता है कि सरकार की कोई भी योजना हो उसमे अपात्रों के वारे-न्यारे हो रहे हैं। और पात्र व्यक्ति बेचारे योजना का लाभ लेने के लिए धक्के खा रहै हैं। अभी-अभी दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस के दिन देश व प्रदेश की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बने आवासों को लेकर गृह-प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया था। लाखों लोगों को घर प्रवेश करवाया गया था। इसमें भी कितने पात्र व अपात्र व्यक्ति को लाभ मिला हैं। यह भी एक जांच का विषय हैं ? बड़नगर तहसील के रुनिजा ग्राम पंचायत की हकीकत से अवगत कराने जा रहे हैं। यहां पर लगभग सौ से सवा-सौ से अधिक लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जुड़ना बताए जा रहे हैं। लेकिन उनमें से अधिकांश ऐसे अपात्र लोग है। जिन्होंने इस योजना का लाभ लेकर पात्र लोगो को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए विवश कर दिया हैं। जोखिम में डालकर टूटे-फूटे मकानों में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इस संबंध में शाहरुख मंसूरी,अजहरशाह,रजियाशाह रमेश मालवीय जो वास्तव में टूटे-फूटे व क्षतिग्रस्त मकान में रहने को मजबूर हैं। जो शासन-प्रशासन के नियमावली के तहत पात्र भी है। इसे भ्रष्टाचार कहे,या दूषित राजनीति, या शासन-प्रशासन की लापरवाही कहे। देश व प्रदेश में चारों और अंधेरी नगरी चौपट राजा का माहौल दिखाई देता नजर आ रहा है। इस संबंध में ग्राम रुनीजा के सैकड़ों लोगों ने ग्राम पंचायत भवन पर उपस्थित होकर अनुविभागीय अधिकारी महोदय के नाम पटवारी नेहा कुशवाह को ज्ञापन दिया गया है। और ग्रामीणों ने मांग की है की अपात्र लोगो को लाभ दिया गया हैं। इसकी जांच की जाए। पात्र लोगों की समस्याओं का अगर शासन-प्रशासन सात दिवस के अंदर निदान नही करती है तो ग्राम के सभी पात्र हितग्राहियों के परिवार सहित प्रजातांत्रिक तरीके से जन-आंदोलन करने करने के लिए विवश होंगे।