Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

“मोटर दुर्घटना के मामलों का निराकरण कराने हेतु सहयोग प्रदान करें बीमा कंपनी

-श्री आर. के. वाणी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

उज्जैन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान आर. के वाणी साहब के निर्देशन तथा अध्यक्षता में समस्त बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ उनके चैंबर में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों में नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा उनके सुझाव आमंत्रित किये गये। सभी अधिकारियो से लोक अदालत में सहयोग करने की अपील की गयी।

उक्त बैठक के उपरांत जिला न्यायालय भवन के कॉल्फस हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के

जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री अरविंद कुमार जन की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी भी देश

मण्डलोई के समन्वय ने मोटर दुर्घटना दावा क्लेम प्रकरणों को समझौता के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में

निराकरण कराने के उददेश्य से यूनाईटेड इंश्योरेन्स नेशनल इंश्योरेस बीमा कंपनी, ओरिएंटल इश्यारेस बीमा कंपनी एवं

समस्त निजी बीमा कंपनी के अधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं एवं आवेदक अधिवक्ताओं के साथ महत्त्वपूर्ण प्रीसिटिंग

बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में उपस्थित समस्त संबंधितों को श्री अरविंद कुमार जैन द्वारा मोटर दुर्घटना

दावा प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में निराकरण के संबंध बीमा कंपनियों के

अधिकारियों / क्लेमेंट अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान श्री अरविंद कुमार जैन ने संबंधित

अधिवक्ताओं से कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से मोटर दुर्घटना से जनित स्थायी क्षति एवं मृत्यु के मामलों

में संबंधित के परिवार को ध्यान में रखकर दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझौता एवं समाधान का रास्ता निकालकर

पीड़ित पक्ष को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाता है। प्रीसिटिंग बैठक में लगभग 10 राजीनामा योग्य प्रकरणों का

निराकरण कराया गया। उक्त बैठक में श्री चन्देश मण्डलोई जिला विधिक सहायता अधिकारी, नेशनल इंश्योरेंस बीमा कंपनी के मंडल प्रबंधक श्री अरविंद वानखेडे यूनाइटेट इंश्योरेंस बीमा कंपनी के मडल प्रबंधक श्री एन. के तिलकर न्यू इंडिया कंपनी के मण्डल प्रबंधक श्री सुधीर मोद ओरिएंटल बीमा कंपनी के मण्डल प्रबंधक श्री कैलाश गोठवाल तथा अन्य क्लेमेंट अधिवक्तागण श्री ऐश्वर्य शर्मा, श्री गौरव शर्मा, श्री राजेश वढेरा श्री हेमचंद्र नाईक, श्री संजय प्रकाश सक्सेना श्री डी.डी. चौधरी श्री दिलीप जैन श्री प्रकाशचंद सैनी तथा आवेदक पक्ष की ओर से अधिवक्तागण उपस्थित रहे।।