Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में हुआ चल समारोह का स्वागत

किरण रांका रिपोर्टर

पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव की जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। गुरूनानकदेव सिखों के प्रथम गुरु व सिख धर्म के संस्थापक थे, वे एक महापुरुष व महान धर्म प्रर्वतक थे जिन्होंने विश्व से सांसारिक अज्ञानता को दूर कर आध्यात्मिक शक्ति को आत्मसात् करने हेतु लोगों को प्रेरित किया। गुरु नानक देव की बचपन से ईश्वर में श्रद्धा थी, उनका मन भक्ति में ही लगा रहता था उनकी दृष्टि में ईश्वर सर्वव्यापी है।
इस आशय के विचार विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सिंधी पंचायत द्वारा गुरूनानक जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। ज्ञात रहे कि पंथ के संस्थापक गुरूनानक देवजी महाराज के 550वीं जयंती पर सिंधी समाज द्वारा धूमधाम से जुलूस गुरूद्वारा परिसर से निकाला जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ गल चैराहा पहुंचा, जहां विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में जुलूस का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। जुलूस में सिंधी समाज के युवागण आकर्षक वेशभूषा पहने व तलवार हाथों में लिए थे, वहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर स्वजातीयबंधु थिरकते भी नजर आए। स्वागत समारोह के पश्चात्् सभीजन जुलूस में शामिल हुए और गुरूद्वारा पहुंचकर लंगर में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पुखराज मेहता, पार्षदगण रवि शर्मा, तेजसिंह राठौर, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, पंकज नाकोड़ा, नीलेश खंडेलवाल, पंकज राठी, सुमित मेहता, बसंत पाठक, मनीष धारवां, जितेन्द्र बुदासा, दीपक रोगानी आदि मौजूद थे।