Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

मनावर किस तरीके से स्वस्थ रहें और किस तरीके से यहां के युवा और बुजुर्ग अपने शरीर के प्रति सजग रहें इस हेतु मनावर के विधायक और जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा सदैव चिंतित रहते हैं ! डॉ हीरालाल अलावा का मानना है कि वह एक चिकित्सक है इसलिए स्वास्थ्य से संबंधित हर बेहतर चीज को बारीकी से समझते हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को हमेशा फिट रखने की बात करते हैं ! इसी परिपेक्ष में उन्होंने एक ओपन जिम के सपने को साकार रूप दिया और आज नेहरू पार्क मनावर में उसे उद्घाटन करके जनता को समर्पित किया ! इस अवसर पर वार्ड के पार्षद विकास शर्मा, नारायण जौहरी, केदार पाटीदार, जय आदिवासी युवा संगठन के मनावर तहसील अध्यक्ष सुनील इसके,मोहन सिंह बुंदेला, विधायक के निजी सहायक दीपचंद धनगर,करण सिंह दरबार, लोकेश पाटीदार करौली और अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे !

विधायक के मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं रेसलिंग चैंपियन

विधायक डॉ हीरालाल अलावा के मीडिया प्रभारी मयंक साधु भी कुश्ती, फुटबॉल और कई खेलों से लगभग 10 वर्षों से जुड़े हुए हैं उन्होंने इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विधायक जी को धन्यवाद प्रेषित किया !