किरण रांका रिपोर्टर


नगरपालिका द्वारा विकास कार्यो की श्रृंखला निरंतर जारी है, इसी के चलते गत दिनों नपाध्यक्ष की उपस्थिति में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उक्त सीसी नाली का निर्माण अस्पताल चैराहा से पारख मेडिकल के सामने तक किया जाएगा। यहां नाली नही होने से बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती थी, जिसके कारण नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नागरिकों की समस्या का स्थायी निराकरण करने के लिए परिषद ने यहां सीसी नाली निर्माण कार्य करने का संकल्प लिया और उक्त संकल्प के आधार पर उक्त स्थल पर नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है।
इस आशय की जानकारी नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने सीसी नाली निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर दी। ज्ञात रहे कि उक्त नाली का निर्माण कार्य सिविल अस्पताल चैराहा से लेकर पारख मेडिकल तक लगभग लागत 1 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा। उक्त नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, पार्षद, श्रीमती लता मुकाती, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, तेजपाल मुकाती की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल मुकाती, कृपालसिंह पटाड़ा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, सुशील संचेती, पार्षद तेजसिंह राठौर, पंकज नाकोड़ा, अमजद पठान, सुशील पांचाल, अनिल धुर्वे, सुभाष सिसौदिया, जैना खत्री, जितेन्द्र बुदासा, गगन तिवारी आदि मौजूद थे।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग